(Mukhi Deepak Kathuria) www.bharatdarshannews.com

Bharat Darshan Faridabad News, 05 February 2026 : नगर निगम फरीदाबाद ने शहरवासियों की शिकायतों एवं रोजमर्रा की दिक्कतों को त्वरित रूप से दूर करने के उद्देश्य से साप्ताहिक कैंप में आज 11 शिकायतों का मौके पर निपटारा किया गया इस क्रम में ग्रेटर फरीदाबाद चंदावली नगर निगम ज़ोन कार्यालय में कैंप आयोजित किया गया, जिसमें नागरिकों की समस्याएं जॉइंट कमिश्नर श्री करण सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में संबंधित क्षेत्रीय अधिकारी एवं कर अधिकारी की टीम ने विभिन्न गांव से आए लोगों की समस्याओं का मौके पर निदान किया प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित शिकायतों को इस कैंप में दूर किया गयाहै जॉइंट कमिश्नर करण सिंह भदौरिया ने बताया कि निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के निर्देशानुसार प्रत्येक ज़ोन में अलग-अलग दिवस पर ऐसे साप्ताहिक कैंप आयोजित किए जाते हैं, ताकि लोगों की शिकायतों का मौके पर ही तुरंत समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि यह पहल निगम की जनसुविधा को बेहतर करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है उन्होंने जानकारी दी कि आज चंदावली ज़ोन में यह कैंप आयोजित हुआ,फरीदपुर से 3 शिकायत,2 शिकायत सोतई गांव और अन्य पहलादपुर से नागरिक शिकायत लेकर आए थे जिन्हें हल कर दिया है नगर निगम फरीदाबाद का यह प्रयास नागरिकों को पारदर्शी एवं त्वरित सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। नगर निगम फरीदाबाद का यह प्रयास नागरिकों को पारदर्शी एवं त्वरित सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।