GOVT OF INDIA RNI NO. 6859/61
  • Contact
  • E-Paper
  • Magzine
  • Photo Galery
  • Login
Bharat Darshan Logo
Bharat Darshan Founder
Breaking News:

    FARIDABAD

    लड़ाई-झगड़े में नुकूली वस्तु से घायल करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, थाना डबुआ टीम की कार्रवाई

    (Mukhi Deepak Kathuria) www.bharatdarshannews.com

    लड़ाई-झगड़े में नुकूली वस्तु से घायल करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, थाना डबुआ टीम की कार्रवाई

    Bharat Darshan Faridabad News,  05 February 2026 : फरीदाबाद पुलिस द्वारा लड़ाई-झगड़े के मामलों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना डबुआ की टीम ने नुकूली वस्तु से हमला कर एक व्यक्ति को घायल करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुमित व केशव, निवासी डबुआ कॉलोनी, फरीदाबाद के रूप में हुई। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि नंद किशोर निवासी डबुआ कॉलोनी ने थाना डबुआ में शिकायत दी थी कि केशव पर उसके 500 रुपये उधार थे, जो उसने केशव के कहने पर सुमित को दे दिए थे। दिनांक 18 जनवरी को जब वह केशव की दुकान के पास खड़ा था, तभी केशव और सुमित वहां आए और उसके साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान सुमित ने नुकूली वस्तु से हमला कर उसे घायल कर दिया। शिकायत के आधार पर थाना डबुआ में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी आपस में भाई हैं तथा शिकायतकर्ता के साथ दुकान के लेन-देन को लेकर उनका विवाद हो गया था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की और नुकूली वस्तु से हमला किया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।