GOVT OF INDIA RNI NO. 6859/61
  • Contact
  • E-Paper
  • Magzine
  • Photo Galery
  • Login
Bharat Darshan Logo
Bharat Darshan Founder
Breaking News:

    NATIONAL

    बंगाल एसआईआर: चुनाव आयोग ने ड्राफ्ट सूची जारी की, 58 लाख से अधिक नाम हटाए गए

    (Mukhi Deepak Kathuria) www.bharatdarshannews.com

    बंगाल एसआईआर: चुनाव आयोग ने ड्राफ्ट सूची जारी की, 58 लाख से अधिक नाम हटाए गए

    Bharat Darshan Faridabad News, 16 December 2025 : पश्चिम बंगाल में अगले साल प्रस्तावित विधानसभा चुनावों से ठीक पहले चुनाव आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के तहत ड्राफ्ट मतदाता सूची से हटाए गए मतदाताओं के नाम सार्वजनिक कर दिए हैं। ड्राफ्ट सूची जारी होने से कुछ घंटे पहले मंगलवार सुबह आयोग ने यह सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की।

    इस सूची में उन मतदाताओं के नाम शामिल हैं, जो 2025 की मतदाता सूची में दर्ज थे, लेकिन 2026 की ड्राफ्ट सूची से हटा दिए गए हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह कदम मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने की प्रक्रिया का हिस्सा है। हटाए गए मतदाताओं की सूची आयोग के पोर्टल ceowestbengal.wb.gov.in/asdsir पर उपलब्ध कराई गई है।

    आयोग के सूत्रों के मुताबिक, ‘अनकलेक्टेबल एसआईआर एन्यूमरेशन फॉर्म’ की संख्या 58 लाख से अधिक हो चुकी है। इन मामलों में या तो मतदाता अपने पंजीकृत पते पर नहीं मिले, स्थायी रूप से स्थानांतरित हो चुके थे, उनकी मृत्यु हो चुकी थी या वे एक से अधिक विधानसभा क्षेत्रों में डुप्लीकेट मतदाता के रूप में दर्ज पाए गए। चुनाव आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन मतदाताओं को सूची से नाम हटाए जाने पर आपत्ति है, उनके लिए दावा और आपत्ति दर्ज कराने का अवसर खुला रहेगा। आयोग की वेबसाइट के अनुसार, 16/12/2025 से 15/01/2026 तक प्रभावित व्यक्ति फॉर्म 6, डिक्लेरेशन फॉर्म और आवश्यक सहायक दस्तावेजों के साथ अपना दावा प्रस्तुत कर सकते हैं।

    आयोग का कहना है कि यह पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और चुनावी व्यवस्था में भरोसा मजबूत करने के उद्देश्य से अपनाई जा रही है।