GOVT OF INDIA RNI NO. 6859/61
  • Contact
  • E-Paper
  • Magzine
  • Photo Galery
  • Login
Bharat Darshan Logo
Bharat Darshan Founder
Breaking News:

    NATIONAL

    दिग्गज एक्टर और ‘हीमैन’ के नाम से पहचान बनाने वाले मशहूर एक्टर धर्मेंद्र का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    (Mukhi Deepak Kathuria) www.bharatdarshannews.com

    दिग्गज एक्टर और ‘हीमैन’ के नाम से पहचान बनाने वाले मशहूर एक्टर धर्मेंद्र का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    Bharat Darshan Mumbai News, 24 November 2025 : फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है. हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर और ‘हीमैन’ के नाम से पहचान बनाने वाले मशहूर एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है. 89 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. इस खबर से फिल्म इंडस्ट्री में मातम छा गया है. वो कुछ दिनों से ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे लेकिन रिकवर होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी. वो उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे. सोमवार दोपहर अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने की खबर आई जिसके बाद एक एंबुलेंस को घर के अंदर जाते देखा गया. इसके बाद से सनी विला के आस-पास हलचल तेज हो गई थी. वहीं अब उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया.

    धर्मेंद्र एक ऐसे एक्टर थे, जिन्होंने तरीबन 65 सालों तक बॉलीवुड पर राज किया. मुंबई में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि वह 89 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह गए हैं। साल 1960 में उन्होंने ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ नाम की फिल्म से डेब्यू किया था. उसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और ‘शोले’, ‘सीता और गीता’, ‘मेरा गांव मेर देश’, ‘लोहा’ जैसी और भी कई बेहतरीन फिल्मों के जरिए लोगों को खूब एंटरटेन किया. हालांकि, अब धर्मेंद्र ने अपने तमाम चाहने वालों की आंखों को नम कर दिया.