GOVT OF INDIA RNI NO. 6859/61
  • Contact
  • E-Paper
  • Magzine
  • Photo Galery
  • Login
Bharat Darshan Logo
Bharat Darshan Founder
Breaking News:

    CHANDIGARH

    हरियाणा सरकार ने IPS अधिकारी आलोक मित्तल और एएस चावला को डीजीपी पद पर किया पदोन्नत

    (Mukhi Deepak Kathuria) www.bharatdarshannews.com

    हरियाणा सरकार ने IPS अधिकारी आलोक मित्तल और एएस चावला को डीजीपी पद पर किया पदोन्नत

    Bharat Darshan Chandigarh News, 18 November 2025 :  हरियाणा सरकार ने वर्तमान में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के पद पर कार्यरत भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी आलोक मित्तल और अर्शिंदर सिंह चावला को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के पद पर पदोन्नत किया है।

    मित्तल और चावला दोनों 1993 बैच के अधिकारी हैं। मित्तल वर्तमान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) के पद पर तैनात हैं जबकि चावला यहां करनाल के मधुबन स्थित हरियाणा पुलिस अकादमी के निदेशक हैं। अधिकारियों की पदोन्नति के यह आदेश मंगलवार को जारी किए गए।