(Mukhi Deepak Kathuria) www.bharatdarshannews.com

Bharat Darshan News, 06 November 2025 : बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री महाराज दिल्ली से वृंदावन तक 'सनातन एकता पदयात्रा' निकालेंगे। उन्होंने कहा कि यह यात्रा हिंदुओं को जगाने और अगली पीढ़ी को बचाने के लिए है, किसी धर्म के खिलाफ नहीं। यह जातिवाद से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद की यात्रा है। यात्रा 7 नवंबर को छतरपुर से शुरू होकर 16 नवंबर को वृंदावन पहुंचेगी। ईसाई और मुस्लिम समुदाय के लोगों को यात्रा में शामिल होने से पहले 'घर वापसी' करने का आह्वान किया गया है।