GOVT OF INDIA RNI NO. 6859/61
  • Contact
  • E-Paper
  • Magzine
  • Photo Galery
  • Login
Bharat Darshan Logo
Bharat Darshan Founder
Breaking News:

    NATIONAL

    Chicago USA में आज योग अभ्यासियों के साथ तिरंगा फहराकर विजय दिवस मनाया गया

    (Mukhi Deepak Kathuria) www.bharatdarshannews.com

    Chicago USA में आज योग अभ्यासियों के साथ तिरंगा फहराकर विजय दिवस मनाया गया

    Sandeep Arya/ Bharat Darshan Chicago USA News, 26 July 2024 : परम श्रद्धेय पूज्य गुरु जी योगीराज ओमप्रकाश महाराज  के पावन सानिध्य में चल रहे musical yoga and meditation for better living camp, at hari om mandir, Chicago USA में आज योग अभ्यासियों के साथ तिरंगा फहराकर विजय दिवस मनाया गया। योगीराज ने बताया कि किस प्रकार पाकिस्तान की सेना और कश्मीरी उग्रवादियों ने भारत और पाकिस्तान के बीच की नियंत्रण रेखा पार करके भारत की ज़मीन पर कब्ज़ा करने की कोशिश की। इसी को रोकने के लिए  कारगिल क्षेत्र में भारतीय सेना ने अपना शौर्य और पराक्रम दिखाया था। इस युद्ध को ऑपरेशन विजय का नाम दिया गया था और भारत की इसमें विजय हुई थी। आज इस युद्ध को पूरे 25 वर्ष हो गए हैं तो इस युद्ध में हमारे सैनिकों की शहादत को याद करते हुए उनको श्रद्धांजलि  अर्पित की तथा देशभक्ति से भरे हुए जय घोष और नारों से सभी योग अभ्यासियों में देशभक्ति , उत्साह और उमंग का संचार भर दिया।।

    डॉ संदीप योगाचार्य

    महामंत्री ओम योग संस्थान ट्रस्ट

    (वर्तमान में शिकागो अमेरिका से)