(Kiran Kathuria) www.bharatdarshannews.com
Bharat Darshan News, 21 December 2018 : गोवा पूरी दुनिया में अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। गोवा के खूबसूरत समुंदर के किनारे यहां आने वाले लोगों का मन मोह लेती है। दोस्तों हर साल पूरी दुनिया से लाखो लोग गोवा की खूबसूरत समुद्री तट, वहाँ की पहाड़ियां और लुभावनी प्राकृतिक सुंदरता को देखने आते हैं। आपको यहां बात बता दें कि, पुर्तगालियों ने गोवा पर 450 सालों तक शासन किया। और 1961 में गोवा भारतीय प्रशासन को सौंपा गया। गोवा का मुख्य उद्योग पर्यटन ही है। विदेशी लोग हर साल गर्मियों और सर्दियों में गोवा आते हैं। दोस्तों गोवा में लगभग 40 समुद्री तट है। इनमें से दो समुद्र तट पर भारतीयों का जाना मना है। गोवा की सीमा केवल महाराष्ट्र और कर्नाटक राज्यों से लगती है। गोवा भारत का बहुत ही छोटा राज्य है। गोवा में सिर्फ समुद्री तट ही नही बल्कि यह राज्य 30% जंगलों से घिरा है। गोवा का दूधसागर झरना भारत के सबसे ऊंचे झरनों में से एक है। इस झरने की ऊंचाई 310 मीटर है। दोस्तों गोवा भारत का सबसे अमीर राज्य माना जाता है। भारत की पहली प्रिंटिंग प्रेस गोवा में स्थापित हुई थी। यही नही भारत का सबसे पहला मेडिकल कॉलेज 18वीं शताब्दी में गोवा में ही स्थापित हुआ था।