भ्रष्टाचार के मामले में झारखंड की आइएएस पूजा सिंघल गिरफ्तार
(Kiran Kathuria) www.bharatdarshannews.com Wednesday,11 May , 2022)
Faridabad News, 11 May 2022 (bharatdarshannews.com) भ्रष्टाचार की संगीन आरोपों में घिरीं झारखंड की आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार कर लिया है।
<img src=https://i.ibb.co/WxSmp1G/Pooja-Singhel.jpg

दो दिनों की कड़ी पूछताछ के बाद ईडी ने बुधवार को पूजा सिंघल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। पूजा को गिरफ्तारी के बाद रांची की ईडी विशेष अदालत में पेश किया गया है। इससे पहले ईडी ने उनपर भ्रष्टाचार के कई गंभीर मामलों में लगातार दो दिनों तक कड़ी पूछताछ की। इधर भाजपा सांसद निशिकांत दूबे ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा है कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की करीबी आइएएस पूजा सिंघल की गिरफ्तारी के बाद अब ईडी की जांच हेमंत सोरेन तक पहुंचेगी। इस मामले में जल्द की और बड़े खुलासे होंगे। राज्य सरकार ने पूजा सिंघल की गिरफ्तारी की पुष्टि के बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया है। कार्मिक विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। आइएएस पूजा सिंघल की गिरफ्तारी के बाद भाजपा सांसद ने ट्विटर पर लिखा- काले धन की मैया पूजा सिंघल IAS को ED ने आज रांची में गिरफ्तार कर लिया है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इन्हें माइनिंग व उद्योग विभाग लूटने के लिए दिया था। सूचना अनुसार पूजा सिंघल ने ईडी की पूछताछ में पैसे के खेल में राजनेता की भूमिका का भी खुलासा किया है। बहरहाल पूजा सिंघल की गिरफ्तारी के बाद अब झारखंड में सियासी तपिश बढ़ गई है। झामुमो और भाजपा आमने-सामने है। इस बीच हेमंत सोरेन ने कहा है कि पूजा सिंघल को मनरेगा घोटाले के मामले में क्लीन चिट देने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। भाजपा को निशाने पर लेते हुए हेमंत ने कहा कि बीजेपी का हाल चोर मचाए शोर जैसा है। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यकाल में पूजा सिंघल को आखिर किस आधार पर छोड़ा गया? उन पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई।
Sabhar Jagran
भ्रष्टाचार के मामले में झारखंड की आइएएस पूजा सिंघल गिरफ्तार