सुशांत की दुखद मौत मीडिया सर्कस बन गयी : विद्या बालन
GOVT OF INDIA RNI NO. 6859/61
Breaking News :

ENTERTAINMENT

सुशांत की दुखद मौत मीडिया सर्कस बन गयी : विद्या बालन
(Kiran Kathuria) www.bharatdarshannews.com Tuesday,01 September , 2020)

New Delhi News, 01September 2020 (bharatdarshannews.com) : 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत का मृत शरीर उनके आवास पर मिला था। उनके आकस्मिक और दुखद निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक छा गया था। परिवार के साथ फैंस भी गहरे सदमे में थे। फ़िलहाल इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है, जिसमें मुख्यारोपी रिया चक्रवर्ती हैं। सुशांत की मौत के बाद से ही रिया सोशल मीडिया में ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। उन्हें सुशांत के निधन के लिए ज़िम्मेदार माना जा रहा है। पिछले दिनों रिया का इंटरव्यू एक न्यूज़ चैनल पर प्रसारित किया गया था, जिसके बाद कुछ सेलेब्रिटीज़ ने दोषी साबित होने तक रिया के मीडिया ट्रायल को ग़लत बताया। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन ने भी सुशांत की मौत के प्रकरण पर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के शोर-शराबे पर सवाल उठाते हुए आरोप सिद्ध होने तक संविधान का सम्मान करने की बात कही है। यह दुर्भाग्यशाली है कि एक प्यारे नौजवान सितारे की दुखद मौत मीडिया सर्कस बनकर रह गयी है। बिल्कुल इसी तरह, रिया चक्रवर्ती का तिरस्कार देखकर मेरा दिल टूट जाता है। क्या यह 'दोषी साबित होने तक निर्दोष' नहीं होना चाहिए, या अब 'निर्दोष साबित होने तक दोषी' माना जाए। आइए, एक नागरिक के संवैधानिक अधिकारों का सम्मान करें और क़ानून को उसका काम करने दें।

सुशांत की दुखद मौत मीडिया सर्कस बन गयी : विद्या बालन